{"_id":"573a13cd4f1c1bf10dac723e","slug":"dig-was-in-the-hands-of-the-government-of-the-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी के हाथों में दिखी ‘सरकार’ की थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी के हाथों में दिखी ‘सरकार’ की थाली
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 17 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
थाली पकड़े मेरठ डीआईजी जेल वीके शेखर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला कारागार के उद्घाटन के मौके पर अफसर सरकार के रंग में दिखे। सरकार की ताकत का अंदाजा खाने के वक्त देखने को मिला। यहां सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया की थाली डीजीआई (जेल) वीके शेखर थामे दिखे। इस बीच सपा नेताओं का भी आसपास जमावड़ा लगा रहा।
सोमवार को बागपत कारागार परिसर में उद्घाटन समारोह हुआ। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया के लिए जेल में भोजन की व्यवस्था की गई। तर्क दिया गया था कि दोनों को भोजन की गुणवत्ता दिखाने के लिए यहां व्यवस्था की गई है। सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को जल्दी थी, इसलिए एक ही थाली लगाई गई।
जल्दी में यहां हाय तौबा मची तो डीआईजी (जेल) मेरठ वीके शेखर स्वयं ही थाली लेकर खड़े दिखे। जब तक दोनों नेताओं ने जेल की रोटी का स्वाद चखा, डीआईजी थाली पकड़े हुए नजर आए। इसे प्रोटोकॉल करें या सरकार की ताकत, सोमवार को अधिकारियों पर सपा सरकार का खूब रंग जमा।
विज्ञापन
सेल्फी मामले की जांच होगी : यादव
बागपत। मुजफ्फरनगर जेल के सेल्फी मामले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी को कानून तोड़ने का हक नहीं। कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा वह मामले की जांच करा रहे हैं। जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा।