फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Did not get bicycle when the migrant laborers returned

प्रवासी मजदूर वापस लौटे तो नहीं मिली साइकिल

Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Did not get bicycle when the migrant laborers returned
थाने पहुंचे मजदूरों ने किया प्रदर्शन, साइकिल दिलाने की मांग
विज्ञापन

खेकड़ा। कोरोना संक्रमण के चलते प्रवासी मजदूरों पर मार लगातार पड़ रही है। जहां इनका रोजगार गया वहीं घर का सामान बेचकर खरीदी गयी साइकिल भी अस्थाई आश्रय स्थल से वापस नहीं मिल रही हैं। इसका खुलासा लखीमपुर खीरी से वापस बड़ौत पहुंचने वाले मजदूरों ने किया है।

लॉक डाउन होने पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान आदि प्रदेशों से हजारो की संख्या मे प्रवासी मजदूरों ने पलायन किया था। यातायात के साधन न होने के कारण पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े थे। बहुत से मजदूरों ने तो सैंकड़ों किलोमीटर का सफर तय करने के लिए नई साइकिल खरीदी थी। उस दौरान लखीमपुर खीरी निवासी प्रवासी मजदूर भी साइकिल से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से होकर अपने गांव जा रहे थे। तब प्रशासन ने उन्हें खेकड़ा स्थित अस्थाई आश्रय स्थल पर रुकवा दिया था। वहां से स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उन्हें बसों द्वारा उनके जनपदों के लिए रवाना किया गया था। रविवार को लखीमपुर खीरी निवासी मजदूर खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी साइकिल को आश्रय स्थल पर ही रखवा लिया गया था, लेकिन अब उन्हें साइकिल नहीं मिल रही हैं। वह अपनी साइकिलों के लिए आश्रय स्थल और अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें साइकिल नहीं दिलवाई जा रही है। मजदूरों का आरोप है कि उन्होंने अपने घर वापस लौटने के लिए नई साइकिल खरीदी थी। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन से अपनी साइकिल दिलवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में उमेश कुमार, कर्ण, मनोज, सन्नी, अजय, संजय रघुवीर, हरि, राधेश्याम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed