{"_id":"60be604d8ebc3e01956e365e","slug":"did-not-apply-mask-but-got-vaccinated-but-got-invoice-deducted-baghpat-news-mrt541654220","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क लगाया न टीका लगवाया, चालान कटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क लगाया न टीका लगवाया, चालान कटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोनारोधी टीका लगवाने से बचने के लिए लोग तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। सोमवार को नगर के बड़ा बाजार में एसडीएम अनुभव सिंह, प्रसून कश्यप और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया। बिना मास्क जा रहे दो लोगों ने टीकाकरण से बचने के लिए बीमारी का बहाना बनाया। जिस पर दोनों लोगों का चालान किया गया।
एसडीएम अनुभव सिंह ने बताया कि नगर के बाजार में टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें दुकानदारों व बाजार में आने वाले लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। सभी दुकानदारों को खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान ई-रिक्शा में बिना मास्क लगाए सफर करते दो लोगों को पकड़ा। दोनों को टीकाकरण कराने के लिए कहा गया। जिस पर उन्होंने बीमारी का बहाना बना दिया। टीकाकरण न कराने पर दोनों लोगों का मास्क का चालान किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि दोनों लोगों को टीकाकरण कराने पर चालान न करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद उन्होंने टीकाकरण नहीं कराया।