{"_id":"6102efa18ebc3e8ba376c322","slug":"dhikana-s-women-picket-on-the-police-line-baraut-news-mrt5495686123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिकाना की महिलाओं का पुलिस लाइन पर धरना, सीएम से मिलने गया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिकाना की महिलाओं का पुलिस लाइन पर धरना, सीएम से मिलने गया था परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हत्या के मामले में सीएम से मिलने गया था परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ढ़िकाना गांव के एक युवक की गत सप्ताह हत्या किए जाने के मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध परिवार बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें नहीं मिलने दिया, जिससे नाराज महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गयी। पीड़ित महिलाओं की दो वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उधर सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कहीं है।
वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ आए एक युवक ने अपना नाम विकास तोमर ढिकाना बताया है। उसने बताया कि गत सप्ताह भाई रविंद्र को गांव के ही दो लोगों ने उठा लिया और उसकी हत्या कर दी। आरोप लगाया कि उक्त हत्यारोपियों ने पहले भी गांव मेें कई मर्डर कर रखे है, लेकिन पुलिस इस मामले मेें कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। बताया कि इस मामले में बड़ौत कोतवाली में तहरीर दे रखी है, इसके बावजूद पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने को तैयार नहीं है। पुलिस द्वारा सीएम के पास जाने से रोकने पर महिलाएं रोती नजर आयी। उधर इस संबंध मेें सीओ आलोक कुमार का कहना है कि मामला दिखवाया जाएगा। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।