फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dharna.

निजीकरण के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति का सांकेतिक धरना

Mon, 21 Sep 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
dharna.
निजीकरण के विरोध मेें संयुक्त संघर्ष समिति का सांकेतिक धरना
विज्ञापन

बड़ौत। ऊर्जा निगम में फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध में सोमवार को विद्युत निगम की संयुक्त संघर्ष समिति से जुडे़ कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय कोताना रोड पर एकत्रित होकर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर रणनीति बनाकर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर व जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह के संयुक्त संचालन में संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में एकत्रित होकर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखकर सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा ऊर्जा निगम में निजीकरण को बर्दास्त नहीं होगा। जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर व नगरीय अध्यक्ष कपिल तोमर ने कहा कि उपभोक्ताओं को भी इसका विरोध करना चाहिए, क्योंकि निजीकरण लागू होने से उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने बताया कि फिलहाल निजीकरण व्यवस्था लागू करने के विरोध में सांकेतिक धरना दिया है, यदि जल्द निजीकरण को विभाग से बाहर नहीं किया तो रणनीति तैयार कर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने में आरिफ मलिक, आतिक, मोहित कुमार, धर्मेंद्र, बूलचंद, धर्मवीर, राधे श्याम गुप्ता, अरविंद, अमितेश, भरत सिह राजपूत, प्रदीप, अरूण, आशु कौशिक, लवकुश, संदीप कुमार, राजीव, विनय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed