फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees worshiped Sheetla Mata

Baghpat News: श्रद्धालुओं ने की शीतला माता की पूजा

Sat, 22 Mar 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Sheetla Mata
बागपत की माता कॉलोनी ​​स्थित शीतला माता के मंदिर में पूजा करती महिला श्रद्धालु। संवाद
बागपत। जिलेभर में महिलाओं ने माता शीतला की पूजा अर्चना की। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। होली पर्व से सात दिन बाद माता शीतला की पूजा अर्चना होती है। शुक्रवार को शहर के माता कॉलोनी स्थित देवी स्थल पर महिला श्रद्धालुओं ने माता शीतला की विधि विधान से पूजा अर्चना की। यहां पर महिलाओं ने जलाभिषेक किया। बच्चों की दीर्घायु और घर परिवार में सुख शांति के लिए कामना की। सुबह से ही देवी स्थल पर भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक जारी रही। निरंतर महिलाओं का आना-जाना लगा रहा। वहीं मेले में भी बच्चों व महिलाओं ने खरीदारी की। वहीं खेकड़ा में चैत्र माह की सप्तमी पर महिलाओं ने शीतला माता की पूजा अर्चना कर परिवार की कुशलता एवं विश्व शांति की कामना की। बच्चों ने भी शीतला माता के जयकारे लगा दर्शन कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed