फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees thronged the cave temple, worshiped and asked for a vow

Baghpat News: गुफा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, पूजा कर मन्नत मांगी

Tue, 07 Mar 2023 07:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 07 Mar 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the cave temple, worshiped and asked for a vow
- यूपी के कई जिलों सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दीप जलाए, होली भी खेली
विज्ञापन

फोटो दो की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। होली पर सरूरपुर कलां में गुफा वाले बाबा के मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां कई जिलों के अलावा अन्य राज्यों से काफी श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना करके मन्नत मांगी। वहां श्रद्धालुओं ने होली भी खेली और मेले में खरीदारी की।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सरूरपुर कलां गांव के पास गुफा वाले मंदिर पर होली पर हर बार दो दिवसीय मेला लगता है। जहां बागपत के आसपास के कई जिलों के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तक के श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंगलवार को मेला शुरू हुआ तो श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दीप जलाने के साथ ही पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करके घर में सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी खेली।
विज्ञापन

- हाईवे पर जाम लगने से परेशानी बढ़ी
श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस ने पहले ही वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था। इसके बाद भी काफी लोग वाहन लेकर वहां पहुंच गए और उनके कारण जाम लग गया। वहां घंटों तक जाम लगा रहा और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहां मंदिर पर पहुंचे कई श्रद्धालुओं की जेब भी कटी और पुलिस से इसकी शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed