{"_id":"63f11b72b63ded7d940e582a","slug":"devotees-throng-temples-on-mahashivaratri-baghpat-news-c-14-1-123373-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sun, 19 Feb 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव: बागपत के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त व कावडियें इस दौरान लाखों श्
बागपत। महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर और देहात के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।
नगर में मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरु हो गई। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। बाबा जानकीदास मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, श्री बागेश्वर मंदिर, पक्का घाट मंदिर, काली माता मंदिर, मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर, चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरु हो गए थे।
बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस बार महाशिवरात्रि पर शनि प्रदोष व्रत होने से उत्तम संयोग बना है। इसके अलावा देहात के शिवालयों में भी महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गांव देहात में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन कर परिवार में सुख-शांति की कामना की।