फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees perform Kalsarp Yoga Puja on the occasion of Nag Panchami

नाग पंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने की कालसर्प योग पूजा

Tue, 02 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Devotees perform Kalsarp Yoga Puja on the occasion of Nag Panchami
नाग पंचमी पर्व पर खेकड़ा के बाबा कालेसिंह मंदिर में कालसर्प योग पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : KAHKRA
नाग पंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने की कालसर्प योग पूजा
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। नगर क्षेत्र में नाग पंचमी पर्व पर मंदिरों में रूद्राभिषेक के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
मंगलवार को नाग पंचमी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। नगर के बाबा काले सिंह मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, शिव मंदिर अहिरान, बालाजी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर रामपुर में श्रद्धालुओं ने दूध, गंगाजल, शहद, पंचामृत फल और फूल से रूद्राभिषेक किया। इसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां प्रदान कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम फखरपुर स्थित नाग देवता मंदिर में नाग पंचमी पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुंतियां देकर भगवान शिव से विश्व शांति की कामना की। इस दौरान पंडित अनिल गोनियाल, नमन पंडित, पंडित उमेशचंद कोत्स, गौतम पंडित, ऊषा, नितिन जितेंद्र, सुधीर कुमार, जयवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, रवि, सुमित कुमार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed