फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees offered bells in the temple in the annual Chhath fair of Pabla.

Baghpat News: पाबला के वार्षिक छठ मेले में श्रद्धालुओं ने मंदिर में चढ़ाया घंटा

Thu, 21 Sep 2023 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees offered bells in the temple in the annual Chhath fair of Pabla.
-मेले में लगी दुकानों पर लोगों और बच्चों ने खूब की खरीदारी
विज्ञापन

फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पाबला गांव में बृहस्पतिवार को जाहरवीर गोगाजी महाराज के छठ मेले और शाम को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ़ सुभाष गुर्जर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर वैज्यनाथ मंदिर में घंटा चढ़ाकर सुख शांति की कामना की। मेले में आए लोगों ने दुकानों पर खूब खरीदारी की। सबसे अधिक भीड़ खिलौनों की दुकानों पर लगी रही।

पाबला गांव में लगाए गए छठ मेले में गांव के अलावा आसपास के गांव से आए श्रद्धालुओं ने जहावीर महाराज की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख-शांति की कामना की। मेले में भक्ति, मनोरंजन और सामाजिक एकता का समावेश देखने को मिला। मेले में प्रसाद चढ़ाने के लिए आए लोगों ने दुकानों से खरीदारी भी की। खिलौनों की दुकानों पर खरीदारी के लिए बच्चों की भीड़ लगी रही। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ़ सुभाष गुर्जर ने कहा कि इस स्थान की मान्यता है कि यहां श्रद्धालु मंदिर में घंटा चढ़ाकर परिवार में सुख-शांति की कामना करते हैं। मेले में मनोरंजन के लिए रागनी और दंगल का भी आयोजन किया गया। दंगल में विजेता रहे पहलवान को जिला पंचायत सदस्य ने 11 हजार रुपये का इनाम दिया। उन्होंने वहां मौजूद युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मेले में गांव के अलावा आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed