फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees gathered in Ganpati worship

गणपति आराधना में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 07 Sep 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Ganpati worship
गणपति आराधना में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

बड़ौत। गणेश महोत्सव में बुधवार को जगह-जगह लगाए गए पंडालों में भगवान गणेश की आराधना की गई। गणपति की आरती उतारी गई, वहीं महाराष्ट्र गणेश मंडल द्वारा महाराष्ट्र शैली में नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सराफा बाजार में बुधवार की सुबह भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। पुरोहित द्वारा गणपति की बाल लीलाओं का बखान किया गया, जिसमें उन्होंने उनके एक दंत की कथा, भगवान कार्तिकेय के साथ उनका ब्रह्मांड की परिक्रमा को किस तरह से उन्होंने माता-पिता की परिक्रमा कर पूरा किया समेत अन्य कथाओं का गुणगान किया गया। मंडल के सदस्यों द्वारा महाराष्ट्र शैली में मनमोहक डांडिया नृत्य अबीर गुलाल उड़ाते हुए प्रस्तुत किया। आयोजन के दौरान विट्ठल, तानाजी मारुति, आदेश कुमार, शाहजी, अरविंद, विकास, शिवाजी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

कश्यप चौपाल के शिव मंदिर में श्रीगणेश महोत्सव युवा समिति के सौजन्य से मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव होकर गणेश वंदना की। उधर, पट्टी मेहर में भी गणेश ग्रुप युवा समिति के सौजन्य से विश्वकर्मा मंदिर में मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने गणपति आराधना की। इस दौरान अमित मिश्रा उर्फ चिंटू, दीपक शर्मा, सुनील वेदवान, महकसिंह सैनी, शुभम भारद्वाज, दीपक कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed