फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Development work will be carried out in cities with a budget of five crore rupees.

Baghpat News: पांच करोड़ रुपये से शहरों में होंगे विकास कार्य

Fri, 09 Jan 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Development work will be carried out in cities with a budget of five crore rupees.
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को नगर निकायों के विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और कार्य पूरा होने के बाद जांच कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरों व कस्बों में विकास कार्य कराने के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्कों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा बड़ौत स्थित पार्क में संविधान, राष्ट्रीय ध्वज, चरखा एवं अन्य सुंदरीकरण के कार्य होंगे। कहा कि नगर निकायों को आकर्षक व स्वच्छ बनाने की तरफ ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने नगर क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त, व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी कार्य कराए जा रहे हैं, उनके पूरा होने के बाद तीसरी पार्टी से जांच कराई जाए ताकि कमियों का पता चल सके। इस दौरान एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना, वीरज त्रिपाठी, मनोज रस्तोगी, हरी लाल पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed