{"_id":"63b1be7ae4b595007b2453d0","slug":"dev-of-meerut-got-the-title-of-champion-of-champions-baraut-news-mrt620143173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब मेरठ के देव को मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब मेरठ के देव को मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर चल रही बाबा शाहमल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। चैंपियन ऑफ चैंपियन मुकाबले में देव मेरठ और दीपक बागपत चैंपियन बने।
चैंपियन ऑफ चैंपियन के दस मीटर एयर पिस्टल एनआर में देव शर्मा मेरठ प्रथम, डोली बागपत द्वितीय, शिवम शिवांच मेरठ तृतीय व आईएसएसएफ में दीपक कुमार बागपत प्रथम, ईशान खान बागपत द्वितीय, वंश चौधरी शामली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल अंडर 10 वर्ष बालक सिटिंग में शौर्या सिंह जादौन बागपत स्वर्ण, बालिका में इशानी सेठ बागपत स्वर्ण, दस मीटर एयर पिस्टल वोमेन आईएसएसएफ में आस्था सौलंकी बागपत ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
पदक विजेता शूटरों को डीएफओ बागपत हेमंत सेठ, प्रतीक्षा जादौन ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। संचालन रहीश अहमद ने किया। मौके पर डॉ. राजपाल सिंह, सोहनपाल प्रधान, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, खेलों इंडिया कोच महबूब पठान, अंकुर शर्मा, सुभाष शर्मा, आशू तोमर, अदिति आदि उपस्थित रहे।