फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Determination of board examination centers will be online

ऑन लाइन होगा बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

Sun, 29 Nov 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Determination of board examination centers will be online
150 से कम तथा 800 से अधिक परीक्षार्थियों को केंद्र पर नहीं किया जाएगा आवंटन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए गाइड लाइन की गई जारी
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए शासन ने गाइड लाइन जारी कर दी। परीक्षा केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया ऑन लाइन होगी। मानकों पर खरे उतरने वाले विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची में स्थान पर सकेंगे। गाइड लाइन आते ही शिक्षा विभाग ने भी परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विद्यालयों के संचालकों को अपना डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए गए है।
परिषद ने केंद्र बनाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित करने के साथ ही गाइड लाइन भी जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र निर्धारण में कोरोना संक्रमण से परीक्षार्थियों को बचाने का पूरा ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण में पहली प्राथमिकता राजकीय विद्यालय को मिलेगी। इसके बाद अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय वरीयता में शामिल होंगे। इनके बाद आवश्यकता पड़ने पर वित्त विहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर इस बार कम से कम 150 विद्यार्थी तथा अधिकतम 800 विद्यार्थी ही आवंटित होंगे। जिन विद्यालयों में पर्याप्त फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, पेपरों को सुरक्षित रखने के इंतजाम, रिकार्डिंग के लिए डीवीआर आदि व्यवस्थाओं का होना आवश्यक होगा। बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्व केंद्र की व्यवस्था होगी। यदि विद्यालय मानक पूरे नहीं करेगा तो उस विद्यालय की छात्राओं को 5 किमी की परिधि में परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण का यह रहेगा कार्यक्रम----
1-परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पांच दिसंबर तक परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय संबंधी सूचना डालें।
2-डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी 20 दिसंबर तक केंद्रों का करेगी सत्यापन
3-डीआईओएस 26 दिसंबर तक परिषद की वेबसाइट पर कर सकेंगे अपलोड़
4-परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर 16 जनवरी तक ली जाएंगी आपत्ति व शिकायत
5-आपत्ती व शिकायतों का 25 जनवरी तक करना होगा निस्तारण
6-परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र अपडेट करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी की गई है निर्धारित
ये बोले प्रधानाचार्य
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए आगामी पांच दिसंबर तक सभी सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed