फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Despite the death of the woman, treatment continued on the ventilator

महिला की मौत के बावजूद वेंटिलेटर पर चलता रहा इलाज

Mon, 01 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Despite the death of the woman, treatment continued on the ventilator
महिला की मौत के बाद रोती बिलखिती बेटियां व अन्य। - फोटो : BARAUT
परिजनों ने लगाया वेंटिलेटर के नाम पर करीब चार दिन तक 20 हजार प्रतिदिन वसूलने का आरोप
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी हुई परिजनों की नोकझोंक
बड़ौत (बागपत)। बड़ौली रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती वृद्ध महिला की मौत पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत के बावजूद चिकित्सक ने वेंटिलेटर पर रखने के नाम पर उनसे करीब चार दिन तक 20 हजार प्रतिदिन वसूले। अस्पताल कर्मियों से भी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी परिजन उलझ गए। बाद में पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
मृतक महिला जैबुनी (60) पत्नी इकबाल सिनौली गांव की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि उसे 27 जनवरी को गर्भाशय के ऑपरेशन के लिए बड़ौली रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप था कि महिला की मौत होने के बावजूद चिकित्सक ने शव को वेंटिलेटर पर रखे रखा। प्रतिदिन 20 हजार रुपये वसूलता रहा। सोमवार को इसका पता चला तो उन्होंने हंगामा किया। पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह पूनिया भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनकी अस्पताल कर्मियों से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

सूचना पर एसआई जाहिद खान अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो परिजनों की उनके साथ की नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हंगामा करने वालों में हासिम, जुबैर, फातिमा, इमराना, जावेद, हुसैन, परवीन, परवीना, शकीला, आबिदा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस संबंध में चिकित्सक का कहना है कि उनकी तरफ से कोई लापरवाही नहीं की गई है। उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed