फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dera chief taken to Sunaria jail under police protection

Baghpat News: डेरा प्रमुख को पुलिस प्रोटेक्शन में ले जाया गया सुनरिया जेल

Fri, 25 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dera chief taken to Sunaria jail under police protection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 40 दिन के पैरोल का समय शुक्रवार को समाप्त हो गया। जिस पर उसे आश्रम बरनावा से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। जेल में राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 15 अक्तूबर को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुंचा था। इस दौरान उसने यहां पर अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और परिवार संग पैरोल अवधि का समय व्यतीत किया। उसके पैरोल का समय शुक्रवार को पुरा हो गया।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख के सुनारिया जेल ले जाने के लिए सुबह से ही आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। दोपहर को उन्हें सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस और सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर आश्रम बरनावा पर पहुंचे। दोपहर करीब 2:50 बजे पर पुलिस सुरक्षा के बीच उनका चार गाड़ियों का काफिला निकला, जो बरनावा की ओर से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed