फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dera chief gurmeet ram rahim parole ends on sunday police deployed outside the ashram

फिर जाना होगा जेल: डेरा प्रमुख गुरमीत का पैरोल खत्म, आश्रम के बाहर पुलिस तैनात

Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिनौली (बागपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिनौली (बागपत) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
सार

गुरमीत राम रहीम की रविवार रात को पैरोल खत्म हो गई और इसलिए ही आश्रम के बाहर पुलिस तैनात रही। गुरमीत राम रहीम अब दोबारा से सुनारिया जेल जाएगा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक गुरमीत आश्रम में मौजूद था।

विज्ञापन
dera chief gurmeet ram rahim parole ends on sunday police deployed outside the ashram
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का एक महीने का पैरोल रविवार रात को खत्म हो गया, जिसके बाद आश्रम के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि उसका पैरोल बढ़ने की चर्चाएं चलती रहीं, लेकिन अधिकारियों के पास इस तरह का कोई आदेश नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन


डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पैरोल मंजूर होने पर 17 जून को रोहतक की सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम में पहुंचा था। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी आश्रम में आए थे। वह एक महीने तक आश्रम में गुरमीत के साथ रहे। इस एक महीने में अनुयायी लगातार दर्शन करने के लिए आश्रम पहुंचते रहे और भीड़ जुटाने को लेकर कई बार विवाद होने पर पुलिस ने गुरमीत को तीन बार नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन

 
गुरमीत राम रहीम की रविवार रात को पैरोल खत्म हो गई और इसलिए ही आश्रम के बाहर पुलिस तैनात रही। गुरमीत राम रहीम अब दोबारा से सुनारिया जेल जाएगा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक गुरमीत आश्रम में मौजूद था। बताया जा रहा है कि उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आश्रम से वापस जाएंगे। बिनौली थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पैरोल का समय बढ़ने के कोई आदेश नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमीत के आधार कार्ड की कॉपी शेयर करने की जांच शुरू
बरनावा आश्रम के सेवादार चरण सिंह ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहित गुप्ता व अन्य एक युवक ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के आधार कार्ड की फोटो कॉपी बिना अनुमति के शेयर की। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी व आईटीएक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले जांच की जा रही है और आधार कार्ड की फोटो कॉपी शेयर करने वालों का जल्द ही पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed