फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deployment of temporary doctor at Daha PHC

ग्रामीणों की मांग पर दाहा पीएचसी पर अस्थाई चिकित्सक नियुक्त किया

Mon, 17 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Deployment of temporary doctor at Daha PHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा पर रविवार को अस्थायी चिकित्सक की तैनाती की गई है। अब ग्रामीणों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं दौड़ना पड़ेगा।
पीएचसी पर तैनात चिकित्सक के इस्तीफा देने के बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट ही उनका इलाज कर रहा था। ग्रामीणों ने शनिवार को अस्पताल में चिकित्सक तैनात किए जाने की मांग की थी। इस पर रविवार को सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने पीएचसी पर अस्थायी रूप से डॉ. अवधेश कुमार को तैनात किया है।

ग्रामीण देवेंद्र राणा, यतेंद्र राणा, सुधीर कुमार, राहुल तोमर, अरुण कुमार का कहना है कि पीएचसी पर क्षेत्र के कई गांव के मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। यहां चिकित्सक न मिलने पर उन्हें लौटने के लिए मजबूर होना पड़ता है। गांव में डेंगू और बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। चिकित्सक न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी पर स्थायी पुरुष एवं महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed