फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Department of Health arrives at Navy worker's house from Iran

ईरान से आए नेवी कर्मी के घर पहुंचा स्वास्थ्य विभाग का अमला

Wed, 18 Mar 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Department of Health arrives at Navy worker's house from Iran
खेकड़ा (बागपत)। शहर निवासी एक युवक ईरान में मर्चेंट नेवी में कर्मचारी है। करीब दो सप्ताह से वह अपने घर में रह रहा है। मंगलवार को पता लगने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ की टीम ने उसके घर पर पहुंचकर उसकी जांच की।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर निवासी एक युवक ईरान में मर्चेंट नेवी में कर्मी है। कोरोना वायरस के चलते करीब दो सप्ताह पूर्व वह घर लौट आया था। तब से वह अपने घर में ही रह रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ की टीम को कर्मी के ईरान से यहां आने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। टीमें उसके घर पहुंची और उसके हालचाल के बारे में जानकारी ली। मर्चेंट नेवी कर्मी ने बताया कि 18 फरवरी को वह ईरान से मुंबई आया था। एयरपोर्ट पर उसके सभी चेकअप किए गए थे। चेकअप में कोई भी लक्षण नहीं मिला था। इसके बाद वह घर आ गया था और तब से वह यही पर रह रहा है। पूरी तरह से स्वस्थ है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ ताहिर, एडरा इंडिया के बीएमसी शमशाद अली, डब्ल्यूएचओ के ब्लाक समन्वयक रामकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed