फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Denmark has pulled the simplicity of village

डेनमार्क से खींच लाई गांव की सादगी

Mon, 23 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Mon, 23 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
डेनमार्क से कुछ लोग झूंडपुर गांव में भ्रमण पर आए हैं। उन्होंने ग्रामीण संस्कृति को देखकर खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने चने के साग व मक्का की रोटी का आनंद भी उठाया। तीनों विदेशियों का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


झूंडपुर गांव निवासी बिट्टू पुत्र सुखपाल ने बताया कि वर्ष 2008 में बोब डेरिस, विली, अरनेस्ट जेनसेन निवासी डेनमार्क से उनकी मुलाकात गोवा में हुई थी। तभी से ही उनके बीच गहरी दोस्ती है। ये तीनों पहले भी दो बार झूंडपुर गांव में उनके घर आ चुके हैं। बोब डेरिस ने कहा कि उन्हें इंडियन संस्कृति बहुत पसंद है। गांव के लोगों की सादगी उन्हें यहां खींच लाती है।
विज्ञापन


ग्रामीण भारत को जानने का उन्हें सौभाग्य मिला है। उन्हें यहां के लोग, गुड़, गन्ना, कोल्हू, खान-पान, साग-रोटी, मट्ठा, दूध, दही बहुत पसंद हैं। यहां के खानपान का जो टेस्ट है, उन्हें कहीं नहीं मिला। वे तीन दिन गांव में रहकर मौज-मस्ती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को ग्रामीणों ने उन्हें भैंसा-बोगी, जुगाड़ की सवारी कराई। इसके बाद वे खेतों में भ्रमण पर गए। उनसे मिलने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर काफी बातचीत की और फोटोग्राफ भी लिए। उन्होंने भैंसों का दूध भी निकाला। उनका स्वागत करने वालों में चौधरी सुखपाल सिंह, कृष्णपाल, पिंटू मिश्रा, अरविंद पाराशर, दीपक उर्फ भीम, सूबे सिंह, धारा सिंह, सुनील, सतीश, संजू देशवाल, प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed