{"_id":"6aca9b990fda4486f3070f9e","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-160322-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: व्यापारी के स्वस्थ होने की कामना करते हुए णमोकार महामंत्र का पाठ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: व्यापारी के स्वस्थ होने की कामना करते हुए णमोकार महामंत्र का पाठ किया
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के बाजार में पुलिस चौकी के पास हुए अग्निकांड में झुलसे अंकुर जैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए शनिवार को शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रार्थना सभा में णमोकार मंत्र का पाठ किया गया। लोगों ने व्यापारी अंकुर जैन के जल्द ही स्वस्थ होकर घर वापस आने की प्रार्थना की।
कस्बे में पाठशाला पुलिस चौकी के पास किराना व्यापारी अंकुर जैन की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इससे दुकान और मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें व्यापारी अंकुर जैन समेत कई झुलस गए, जबकि स्वाति जैन और उनकी बेटी अनन्या की झुलसने से मौत हो गई थी। इनके अलावा आग में झुलसे कपिल निवासी घासमंडी की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि व्यापारी अंकुर जैन समेत अन्य का उपचार चल रहा है।
तीसरे दिन भी अंकुर जैन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसको लेकर शनिवार की सुबह कस्बे के बाजार बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जहां जैन समाज के लोगों ने णमोकार महामंत्र का पाठ कर व्यापारी के जल्द स्वस्थ होकर घर आने की प्रार्थना की। इस मौके पर सुमेर जैन, जैन समाज के प्रधान नितिन जैन, मनोज जैन, अंकुश जैन, नरेश जैन, राहुल जैन और जिनेश जैन मौजूद रहे।