फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Denied an Invitation to the Feast, History-Sheeter Gets Wedding Halted by Claiming Bride Was a Minor

Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर को नहीं मिला दावत का न्योता तो दुल्हन नाबालिग बताकर रुकवा दी शादी

Thu, 04 Jun 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Denied an Invitation to the Feast, History-Sheeter Gets Wedding Halted by Claiming Bride Was a Minor
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब एक हिस्ट्रीशीटर की झूठी शिकायत पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम पहुंच गई। पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर को शादी की दावत का न्योता नहीं मिला था, जिससे नाराज होकर उसने दुल्हन को नाबालिग बताकर शिकायत की। जांच में दुल्हन की उम्र 19 साल पाई गई, जिसके बाद सभी रस्में पूरी कर शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम मुजफ्फरनगर जिले से बरात आई थी। शादी की रस्में चल रही थीं, तभी पड़ोसी युवक ने चाइल्ड हेल्पलाइन डायल 112 और एसडीएम कार्यालय सहित कई जगहों पर शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिसकर्मियों के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वंदना गुप्ता और अन्य कर्मी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने शादी रुकवा दी और जांच शुरू की। टीम ने दुल्हन के नाबालिग होने पर शादी न होने देने और कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर गांव के लोगों ने दुल्हन को बालिग बताते हुए हंगामा कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद दुल्हन के शैक्षिक प्रमाण पत्र दिखाए गए। इन प्रमाण पत्रों से दुल्हन के बालिग होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वंदना गुप्ता को बताया कि शिकायतकर्ता पड़ोस में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर है। दुल्हन के परिवार वालों ने गांव के करीब तीन सौ से अधिक लोगों को दावत का न्योता दिया था लेकिन हिस्ट्रीशीटर को नहीं बुलाया। इसी नाराजगी के कारण हिस्ट्रीशीटर ने शादी रुकवाने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायतकर्ता हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी इस तरह की फर्जी शिकायतें कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दस्तावेजों को बताने लगा फर्जी

प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वंदना गुप्ता ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर किसी भी हालत में शादी नहीं होने देना चाहता था। शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर दुल्हन बालिग मिलने पर भी वह संतुष्ट नहीं हुआ और दस्तावेजों को फर्जी बताने लगा। उनकी भी जांच कराई गई तो वह सही मिले। हिस्ट्रीशीटर के गलत व्यवहार की शिकायत की जाएगी। इसमें दुल्हन के परिवार वाले भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed