फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dengue investigation facility not available

डेंगू जांच किट खत्म, लौट रहे मरीज

Sat, 04 Nov 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला, बागपत
अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 04 Nov 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
dengue investigation facility not available
बागपत जिला अस्पताल में डेंगू की जांच करते चिकित्सक। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
बागपत जिला अस्पताल में डेंगू की जांच किट खत्म हो गई है। जांच के लिए पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा। पीड़ितों नर्सिंग होम पहुंचे या फिर दिल्ली और मेरठ की दौड़ लगाई। बुखार से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग कैंप नहीं लगा रहा है। रटौल और दोघट क्षेत्र में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

बागपत में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पारा गिर चुका है, लेकिन मच्छर अभी भी रोग फैला रहा है। आए दिन अस्पतालों में डेंगू से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में डेंगू की प्राथमिक जांच होती है, लेकिन शुक्रवार को जांच किट खत्म हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने किट की डिमांड की गई,लेकिन शुक्रवार को किट अस्पताल में नहीं पहुंची। चिकित्सकों ने कई मरीजों को डेंगू की जांच लिखी, लेकिन किट उपलब्ध न होने से उनकी जांच नहीं हो पाई। इनमें से कई मरीजों ने तो निजि अस्पताल में पहुंचकर अपनी जांच कराई, जबकि कई मरीज तो बगैर जांच के ही वापस अपने घर चले गए। ऐसी स्थिति में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि डेंगू की किट खत्म हो गई है। इसकी मांग की गई है। जल्द ही किट उपलब्ध हो जाएगी। उसके बाद फिर से डेंगू की जांच होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed