फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dengue dedicated hospital to be built in Piku-Neeku Center

पीकू-नीकू सेंटर में बनाया जाएगा डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल

Tue, 15 Nov 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dengue dedicated hospital to be built in Piku-Neeku Center
बागपत। डेंगू के मरीज बढ़ने पर जिला अस्पताल में बनाए गए पीकू-नीकू सेंटर को डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल बनाया जाएगा। सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी कोई भी सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएगा। मंगलवार को सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करके अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में 24 लोगों में डेंगू और चार में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में डेंगू का एक मरीज भर्ती है, जबकि एक मरीज की प्लेटलेट्स कम होने पर सोमवार को मेरठ रेफर कर दिया था। जिले में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. दिनेश कुुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिला अस्पताल में दस बेड और सभी सीएचसी पर छह-छह बेड के डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीज बढ़ने पर जिला अस्पताल में चल रहे पीकू-नीकू सेंटर को डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। कंट्रोल रूम के कर्मचारी कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित कराएंगे। इसके अतिरिक्त विभागीय कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। बैठक में एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह, एसीएमओ डॉ. गजेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, जिला कम्युनिटी कार्यक्रम प्रबंधक नौशाद, अभिषेक राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed