{"_id":"58ebd02d4f1c1bc236cf5ac0","slug":"dena-hoga-jawab-kyaon-nahin-kiya-bhugtan","type":"story","status":"publish","title_hn":"देना होगा जवाब, क्यों नहीं किया भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देना होगा जवाब, क्यों नहीं किया भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। किसानों के करोड़ों रुपये का समय पर भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा मिल मालिकों से भुगतान नहीं करने पर जवाब तलब करेंगे। इसके लिए 12 अप्रैल को लखनऊ में सूबे की 12 चीनी मिलों के मालिकों को बुलाया गया है। इन्हें हर हाल में 23 अप्रैल तक पिछले सत्र के भुगतान के निर्देश दिए जाएंगे।
प्रदेश की 12 चीनी मिले ऐसी हैं, जिन पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। पिछले पेराई सत्र का भुगतान भी इन मिलों की ओर से नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भुगतान के लिए मिलों को सख्त निर्देश दिए थे। यही नहीं पिछले सत्र के भुगतान के लिए 23 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई हैं।
गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने यूपी की ऐसी 12 चीनी मिलों के मालिकों को लखनऊ तलब किया है, जिन पर करोड़ों रुपये बकाया है। यह मिलें भुगतान नहीं कर रही है या इनके भुगतान की गति बेहद धीमी है। बागपत के मलकपुर की चीनी मिल भी इसमें शामिल है। इसके अलावा बागपत के किसान मोदीनगर चीनी मिल को भी गन्ना सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
इस मिल को भी इस सूची में शामिल किया गया है। लखनऊ में 12 अप्रैल को इन मिलों के अधिकारियों से पूछा जाएगा कि क्यों भुगतान नहीं कर रहे हैं। बजाज ग्रुप, मोदी ग्रुप, उत्तम, राणा और सिंभावली ग्रुप की 12 चीनी मिलों के मालिकों को बुलाया गया है। इससे किसानों को उम्मीद जगी है।