{"_id":"6a8dfc0c92fea857f00bc5cb","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157619-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर टोल प्लाजा पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर टोल प्लाजा पर हमला
विज्ञापन
बागपत के काठा गांव स्थित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मारपीट के दौरान घायल हुए टोलकर्मी। संव
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सहारनपुर के रामपुर मनिहारन से भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के कार्यभार ग्रहण समारोह में दिल्ली जा रहे भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर काठा टोल प्लाजा के कर्मियों ने हमला कर दिया। सरियों और लाठी-डंडों से हमला करने पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी व पूर्व प्रधान समेत पांच नेता घायल हो गए। इनकी स्कॉर्पियो गाड़ियां भी तोड़ दी गई। घायलों ने वहां से भागकर जान बचाई। वहीं टोल मैनेजर अंकित धामा ने भी कार सवारों पर टोल पर आकर हमला करके दो कर्मियों को घायल करने का आरोप लगाया।
सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन निवासी समीर ने बताया कि कुंवर बासित अली के भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मंगलवार को दिल्ली में कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार की सुबह सहारनपुर के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी के साथ अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। उनकी गाड़ी में भाई मोहम्मद कैफ, शिवदासपुर के पूर्व प्रधान चाचा मुर्तजा और आसिफ बैठे हुए थे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर काठा टोल प्लाजा पर उनके साथ चल रहीं दूसरी गाड़ियां आगे निकल गई।
समीर ने बताया कि यूपीआईसी से अपनी गाड़ी का टोल दिया और वह टोल प्लाजा को पार करके गाड़ी खड़ी कर जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी से फोन पर रास्ता पूछने लगे। तभी पीछे से आए 10-15 टोलकर्मियों ने खिड़की खोलकर उसे बाहर खींचकर लाठी-डंडों और सरियों से पीटना शुरू कर दिया। उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनकी गाड़ी में रखे 85 हजार रुपये, मोबाइल निकाल लिए। वहां दूसरी गाड़ी में मौजूद मुर्तजा, मोहम्मद कैफ और आसिफ बचाव के लिए आए तो उनकी भी डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। सभी का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर वहां वापस आए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी पर भी हमला किया और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। वहां से सभी ने किसी तरह भागकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। हैदर चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने 15 अज्ञात टोलकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी, जिनकी सीसीटीवी कैमरों से पहचान करके गिरफ्तारी की जाएगी।
टोल कर्मियों ने भी लगाया मारपीट का आरोप
टोल मैनेजर अंकित धामा ने बताया कि मंगलवार को 20-25 गाड़ियां टोल पर पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवकों ने टोल पर लगा बैरियर खुद ही हटाकर गाड़ियां निकलवाने का प्रयास किया। कर्मियों ने टोल देने के बाद ही गाड़ियां निकालने की बात कही तो वहां हंगामा शुरू हो गया और जबरदस्ती गाड़ी निकाल ली। वहां आए सीनियर मैनेजर बुद्ध प्रकाश ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो कारों से डंडे और बेल्ट निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इसमें बुद्ध प्रकाश, कर्मी हरीशचंद घायल हो गए। इसके बाद कार से बुद्ध प्रकाश को टक्कर मारकर भाग गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका कहना है कि पूरी घटना की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
टोल प्लाजा पर पहले भी हो चुके हैं विवाद
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। जून माह में मुजफ्फरनगर जिले के दुधली गांव निवासी हरिओम के साथ दो कर्मियों ने मारपीट कर दी थी। उसकी वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर जिवाना टोल पर भी कई बार झगड़े हो चुके हैं।
वर्जन
टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के मामले में कार सवारों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर मारपीट करने वाले कर्मियों की पहचान की जा रही है।
-सुकन्या शर्मा, सीओ बागपत

बागपत के काठा गांव स्थित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मारपीट के दौरान घायल हुए टोलकर्मी। संव- फोटो : Archive