फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration on Tehsil against illegal harvesting

खुलेआम हो रहे अवैध कटान व अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन

Thu, 05 May 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on Tehsil against illegal harvesting
बड़ौत तहसील में एसडीएम पूजा चौधरी को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के सदस्य - फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर में खुलेआम हो रहे अवैध कटान व अतिक्रमण समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को नगरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेेतावनी दी। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर, भगवा हिंदू युवा वाहिनी व मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में तहसील पहुुंचे तथा प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पुलिस संरक्षण में नगर के कई मोहल्ले मेें खुलेआम अवैध पशु कटान हो रहा है। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। वहीं, शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने ऐसे दुकानदारों व व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की, जो साप्ताहिक बंदी के बावजूद दुकानें खोले रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नगर में डिवाइडर के दोनों ओर वाहनों के खड़ा करने से लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग उठाई। साथ ही वीर स्मारक इंटर की दीवार के किनारे पड़ी गंदगी हटवाकर वहां गांधी रोड की तरह सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने की मांग उठाई। एसडीएम पूजा चौधरी ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। जितेंद्र तोमर ने समस्या का समाधान न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में विनोद, मनोज, डीके, प्रवीण सैनी, नितिन, पंकज, संजीव, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed