{"_id":"6272d2228c9ed83e600bb95f","slug":"demonstration-on-tehsil-against-illegal-harvesting-baraut-news-mrt5872422146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम हो रहे अवैध कटान व अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम हो रहे अवैध कटान व अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में एसडीएम पूजा चौधरी को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के सदस्य
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर में खुलेआम हो रहे अवैध कटान व अतिक्रमण समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को नगरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेेतावनी दी। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया।
शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर, भगवा हिंदू युवा वाहिनी व मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में तहसील पहुुंचे तथा प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पुलिस संरक्षण में नगर के कई मोहल्ले मेें खुलेआम अवैध पशु कटान हो रहा है। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। वहीं, शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने ऐसे दुकानदारों व व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की, जो साप्ताहिक बंदी के बावजूद दुकानें खोले रखते हैं।
उन्होंने नगर में डिवाइडर के दोनों ओर वाहनों के खड़ा करने से लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग उठाई। साथ ही वीर स्मारक इंटर की दीवार के किनारे पड़ी गंदगी हटवाकर वहां गांधी रोड की तरह सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने की मांग उठाई। एसडीएम पूजा चौधरी ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। जितेंद्र तोमर ने समस्या का समाधान न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में विनोद, मनोज, डीके, प्रवीण सैनी, नितिन, पंकज, संजीव, आशीष आदि शामिल रहे।