फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of villagers against railway administration

ग्रामीणों का रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 20 Nov 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers against railway administration
बड़का गांव में रेलवे प्रशासन के खिलाफ़ प्रदर्शन करते ग्रामीण । - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बड़का गांव में रेलवे प्रशासन द्वारा दीवार बनाए जाने से 150 से अधिक ग्रामीणों के मकानों के मुख्य द्वार बंद हो जाएंगे। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, सड़क की जगह दीवार बनाए जाने का आरोप लगाकर सांसद को पत्र लिखकर दस फीट का रास्ता दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव मेें रेलवे प्रशासन द्वारा जगह चिह्नित कर दीवार निर्माण शुरू कराया जा रहा है। बताया कि यदि दीवार का निर्माण पूरा हो गया तो गांव के 150 से अधिक लोगों के मकान के मुख्य गेट बंद हो जाएंगे। ऐसे में लोगों का अपने ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। आरोप लगाया कि जिस जगह रेलवे प्रशासन दीवार का निर्माण करना चाहता है, वहां पहले ही सड़क बनी हुई थी। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने ग्रामीणों के सामने दोहरी समस्या खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदर्शन कर 10 फीट रास्ता छुड़वाए जाने की मांग की। इस संबंध में सांसद को पत्र लिखकर समस्या का जल्द हल कराए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में विजयपाल चौहान, अनिल कश्यप, इलम सिंह, जसवीर चौहान, मधुसूदन शास्त्री, नरेंद्र चौहान, बबली, यूसुफ, धर्मपाल, र्रिद, महिपाल, अशोक, अनिल कुमार, वीशु, मदन, गोपाल, कल्लू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले सेक्शन इंजीनियर
सेक्शन इंजीनियर सुदेशपाल ने बताया कि बड़का गांव में जिस जगह दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। वह रेलवे विभाग की जमीन है। गांव के कुछ लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया था और मकान का मुख्य द्वारा भी खोल दिया था। इन लोगों को कई बार नोटिस दिया गया। ग्रामीण जिस जगह सड़क बता रहे हैं, उस पर खुद ग्रामीणों ने कब्जा करके मकान निर्माण कर दिया होगा। विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed