{"_id":"646b6701bcba60286208ea94","slug":"demonstration-of-the-villagers-of-shikohpur-at-kotwali-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-758-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिकोहपुर के ग्रामीणों का कोतवाली पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिकोहपुर के ग्रामीणों का कोतवाली पर प्रदर्शन
विज्ञापन
-विशेष समुदाय के लोगों पर लगाया युवक की हत्या का आरोप
-गत 18 मई को रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था शव, नहीं हो रहा मुकदमा दर्ज
फोटो संख्या 8
बड़ौत। शिकोहपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया। विशेष समुदाय के युवकों पर लापता हुए युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। वहीं हत्यारोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो सीओ कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे।
हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त सह संयोजक मधुसूदन शास्त्री और जिला संयोजक अंकित बड़ोली के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे शिकोहपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गत 16 मई को गांव के सुभाष शर्मा पुत्र भगवान शर्मा का बेटा अक्षय शर्मा संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गया था। अक्षय गांव मेें ही एक व्यक्ति के यहां पर काम करता था। बताया कि 18 मई को अक्षय का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था, जिसका पुलिस ने पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। आरोप लगाया कि पिछले दो-तीन माह से गांव के ही विशेष समुदाय के युवक किसी बात को लेकर अक्षय शर्मा से रंजिश रखते थे और उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की थी। आरोप लगाया कि उक्त विशेष समुदाय के युवकों ने ही अक्षय की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। आरोप लगाया कि इस मामले में बड़ौत कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद आज तक मुकदमा कायम नहीं हुआ है। हमें इंसाफ चाहिए। कार्रवाई नहीं होने पर सीओ कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि मारपीट के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद शर्मा, अमित मिश्रा उर्फ चिंटू, साक्षी, अक्षित, सुभाष, मंजू और कुसुम मुख्य रहे।