फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of the people of Kori society at the Collectorate

कोरी समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 09 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of the people of Kori society at the Collectorate
बागपत। कोरी समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट मेें प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील कर्मियों द्वारा अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर आक्रोश जताया। वहीं, डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रमाण पत्र बनवाने तथा समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे कोरी समाज के लोगों का कहना था कि समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया कि पूर्व में भी उनके कोरी जाति के प्रमाणपत्र बनाए गए हैं। जिले की तीनों तहसील में आदेश के बावजूद जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। समाज के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश में परेशानी हो रही है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर रामनिवास आर्य, गुलवीर प्रधान, डॉ. नरेश कोरी, भगवती देवी, अमरपाल, जयप्रकाश, कृष्णपाल, मोजीराम, फकीरचंद, अनिल, नरेंद्र, नत्थू, योगराज, इंद्रपाल, कंवरपाल, ओमकार, जयकिशन, गौरव, गुरमीत, अशोक, कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed