फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of Bhakiyu Tikait organization in Tehsil

Baghpat News: भाकियू टिकैत संगठन का तहसील में प्रदर्शन

Fri, 13 Jan 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 13 Jan 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Bhakiyu Tikait organization in Tehsil
खेकड़ा। भाकियू टिकैत संगठन के कार्यकर्ताओं ने खेकड़ा तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने पेरिफेरल मुआवजा, गन्ना मूल्य, खेतों में किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे बेसहारा पशुओं और नलकूपों पर जबरन लगाए जा रहे विद्युत मीटर के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन जिला प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर खेकड़ा तहसील में पहुंचे। कहा कि किसानों के नलकूपों पर जबरन विद्युत मीटर लगाए जा रहे हैं। जो किसानों के साथ नाइंसाफी है। वह किसी भी कीमत पर नलकूपों पर विद्युत मीटर नहीं लगने देंगे। खेतों में बेसहारा पशुओं की भरमार बनी हुई है। सैकड़ों की संख्या में बेसहारा पशुओं का झुंड खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जल्द मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान भाकियू जिला सचिव कृष्णपाल नैन, प्रधान राकेश त्यागी, जगपाल धामा, ब्लाक अध्यक्ष सेंसरपाल सिंह, कंवरपाल धामा, देवेंद्र धामा, धमपाल सिंह, हरवीर सिंह, महिपाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed