{"_id":"61155e488ebc3e7b32116ef2","slug":"demonstration-against-non-cleaning-of-minor-baraut-news-mrt551505811","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर की सफाई नहीं कराए जाने के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर की सफाई नहीं कराए जाने के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शताब्दी नगर से गुजरने वाले माइनर की सफाई व उसे पक्का कराए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कॉलोनी के लोगों ने तहसील पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया। वहीं, एसडीएम से जल्द मांग पूरी न होने पर तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
गौरव बड़ौत के नेतृत्व में तहसील में पहुंचे कॉलोनीवासियों में प्रवीण कुमार ने बताया कि यह माइनर दिलीप विहार, अर्जुनपुरम व शताब्दीनगर से होते हुए नगर के मुख्य नाले में गिरता है। नियमित रूप से सफाई न होने के कारण अत्यधिक गंदगी फैली हुई है। इससे नलकूप का पानी भी दूषित हो गया है। बताया कि आए दिन विषैले जीव घरों में घुस जाते हैं। जिससे जान को खतरा बना हुआ है। कॉलोनीवासी पिछले पांच सालों से शासन-प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत करा चुके हैं परंतु कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि कॉलोनीवासी इस समस्या के कारण पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द माइनर की सफाई व उससे पक्का नहीं कराया तो कॉलोनीवासी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान हरवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेेंद्र शर्मा, मनोज, जयपाल, मदन कुमार, तेजपाल, ब्रह्मपाल सिंह, सुधीर कुमार, टिंकू, कृष्णपाल सिंह, रामपाल सिंह, रीता, राजपाल, सुभाष चंद, आवेश, अशोक तोमर मुकेश मौजूद रहे।