फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration against burning of rubber and plastic in crusher

ढिक़ौली में कोल्हू पर रबड़ व प्लास्टिक जलाकर प्रदूषण फैलाने के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 21 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against burning of rubber and plastic in crusher
बागपत। ढिकौली के ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कोल्हू संचालक पर रबर, टायर व प्लास्टिक जलाकर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों से कोल्हू संचालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। उस पर रोक नहीं लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे ढिकौली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ लोग कोल्हू चला रहे हैं। उनके पास लाइसेंस तक नहीं हैं। कोल्हू में रबर, टायर व प्लास्टिक जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। जिससे गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने प्लास्टिक के इस्तेमाल व जलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। चे इन्हें कोल्हू में जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। आरोप है कि कोल्हू संचालकों को जब प्लास्टिक व रबड़ जलाने से मना किया गया तो उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कोल्हू को बंद कराने की मांग की। इस दौरान अनुज, सुनील, राधेश्याम, सुनील, ओमवीर, रवींद्र, उदयवीर, वीर सिंह, सोबीर सिंह ढाका, संदीप ढाका, नीरज, जगवीर, उदयवीर, कृष्णपाल, जयवीर सिंह, पवनवीर सिंह, सुक्रमपाल सिंह, शरणवीर सिंह, आदेश, कर्मवीर, लोकेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed