फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstrated to solve the problem of waterlogging on the way

Baghpat News: रास्ते में जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रदर्शन किया

Mon, 19 Jun 2023 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated to solve the problem of waterlogging on the way
फोटो 4
विज्ञापन

बागपत। यमुना घाट और श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर राजपुर खामपुर गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को शिकायत देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
राजपुर खामपुर गांव के प्रधान रामनिवास ने बताया कि यमुना घाट और श्मशान घाट जाने के दो रास्ते है। जिन पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि रास्ते में बनी सरकारी नाली टूटने के कारण जलभराव रहता है और आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने डीएम से सरकारी नाली ठीक कराकर जल भराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की। मांग करने वालों में सुभाष, लोकेंद्र, विनोद, सुधीर, प्रदीप, विजयपाल समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


जिले में लगाए जाएंगे 13.66 लाख पौधे
बागपत। जिले को हराभरा करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए 13.66 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। जिस पर सोमवार को कलक्ट्रेट के सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सभी विभागों के लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले को इस बार 13 लाख 66 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जो विभागवार आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए पहले ही गड्ढे खुदाई का कार्य पूरा कर लिया जाए और पौधरोपण के बाद जियो टैगिंग भी जरूर की जाए। जिसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गड्ढा खुदाई की प्रगति शून्य मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग 6.28 लाख, वन विभाग दो लाख, कृषि विभाग 1.24 लाख, उद्यान विभाग 76 हजार, राजस्व विभाग 52 हजार, पंचायती राज विभाग 63 हजार पौधे लगाएंगे। बैठक में एडीएम प्रतिपाल चौहान, परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला, डीएफओ हेमंत कुमार सेठ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

21 जून को होगी किसान बैठक
बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि 21 जून को कलक्ट्रेट के सभागार में किसान बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जायेंगे। संवाद

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया
फोटो पांच
बागपत। शहर में कांग्रेस नेता जाहिद कुरैशी के कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने का संकल्प लिया। साथ ही राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मोहम्मद जाहिद आढ़ती, सुनीत त्यागी, गुलजार, विनोद शर्मा, सुभाष भारद्वाज, महेंद्र राणा, प्रमोद गोस्वामी समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद


लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बागपत। सोनीपत जिले के लहराड़ा गांव के रहने वाले मोनू ने डीएम कार्यालय में शिकायत देकर रिश्वत मांगने वाले लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने अधिकारियों पर जांच के नाम पर चक्कर लगवाने का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed