{"_id":"63ce720f2790d542843423cf","slug":"demonstrated-to-install-lights-on-the-way-to-the-colony-baraut-news-c-14-1-88894-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: काॅलोनी के रास्ते में लाइट लगवाने के लिए प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: काॅलोनी के रास्ते में लाइट लगवाने के लिए प्रदर्शन किया
Mon, 23 Jan 2023 05:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत। कांशीराम कॉलोनी मलकपुर रोड के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया और कॉलोनी के रास्ते पर लाइट लगवाने की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता शोएब अली ने बताया कि मलकपुर कांशीराम काॅलोनी के बीच जंगल का रास्ता है। जहां पर लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। अंधेरे में कुछ नहीं नजर आता, जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार चोरी, मारपीट व लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। दो माह पहले काॅलोनी के रास्ते पर ही असलम की हत्या भी कर दी गई थी। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द लाइट लगाए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि लाइट नहीं लगी तो तहसील मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर अमन, तेजपाल सिंह, अरविंद, मांगा, राजकुमार, इरशाद, नोशाद, इमरान, साजिद, अजहर खान मौजूद रहे।