फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demolition for Rs

रुपये के लिए तोड़फोड़, सड़क जाम, पुलिस से नोकझोंक

Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demolition for Rs
बागपत के एसबीआई बैंक में क्षतिग्रस्त गेट का शीशा दिखाता गार्ड। - फोटो : amar ujala
बागपत। बैंकों में रुपये के लेनदेन नहीं होने पर शनिवार को खूब बवाल हुआ। बागपत शहर के बैंकों में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट की गई। डौला गांव में गुस्साएं लोगों ने बागपत-मेरठ मार्ग जाम किया। पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बागपत की शौकत मार्केट में स्थित एसबीआई की शाखा में सबसे ज्यादा रुपये के लेनदेन को लेकर लोगों की भीड़ रहती है। शनिवार सुबह ही लोगों की लाइन लग गई थी। दोपहर भीड़ बेकाबू हो गई। नंबर न आने से आक्रोशित लोगों ने बैंक के शीशे तोड़ दिए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक तोड़फोड़ करने के आरोपी जा चुके थे। पुलिस वालों ने लोगों से धैर्य बनाने की अपील की। बैंक मैनेजर एमके खुराना ने बताया कि बैंक का शीशा किसने तोड़ा है। अभी इसका पता नहीं चला है। सीटीवी फुटेज देखने के बाद ही पता चलेगा। कोतवाली पुलिस का कहना है एक व्यक्ति का शीशे में सिर लग गया था। इसलिए वह टूट गया। किसी ने बैंक में तोड़फोड़ नहीं की है। 
विज्ञापन


गेट न खोलने पर बैंक के गार्ड को पीटा, धमकी  
बागपत। हमीदाबाद निवासी सोनू ने बताया कि वह बैंक का गार्ड है। शनिवार शाम करीब छह बजे बैंक के गेट लगे हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसे गेट खोलने के लिए बोलने लगा। मना करने पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। बैंक का एक कर्मचारी बाहर था। जैसे ही उसने कर्मचारी को अंदर करने के लिए गेट खोला तभी आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। वहां पर मौजूद पुलिसवाले और अन्य लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज कर अभद्रता की और भुगत लेने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की हिमायत में कोतवाली पर लोगों का जमावड़ा लग गया। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि गार्ड के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में दोनो पक्षों के बीच समझौता हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये न मिलने पर बागपत-मेरठ मार्ग जाम 
बागपत। डौला गांव के बैंक में रुपये का लेनदेन नहीं होने पर लोग भड़क गए। पहले बैंक के बाहर नारेबाजी कर हंगामा किया। उसके बाद बागपत-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों की बैंक स्टाफ से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। 

एटीएम में भी हुई मारपीट 
बागपत। शहर के एटीएम पर भी रुपये के लेनदेन को लेकर उमड़ी भीड़ में कई जगह पर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। 

कैश के लिए बैंकों में कम नहीं हुई मारामारी
दोघट। नोटबंदी को लेकर चौगामा क्षेत्र में हालात अब तक बेहतर नहीं हुए हैं। इससे लोगों में रोष है। सिंडिकेट बैंक शाखा दोघट में कैश लेने के लिए पूरे दिन हंगामा चलता रहा। लेकिन लोगों को कैश नहीं मिल सका। बैंक में एक ही काउंटर होने के कारण मारामारी मची रहती है। वृद्ध, विकलांग, महिला और पुरूष एक ही लाइन में खड़े होकर कैश जमा कराते हैं और निकालते हैं। इसके चलते परेशानी बढ़ी है।बैंक में भीड़ के चलते महिलाओं से छेड़छाड़ भी हो रही है। लोगों ने बैंक में काउंटर बढ़ाने और वृद्धा, विकलांग व महिलाओं के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था करने की मांग की है। इसके अलावा, निरपुड़ा, भड़ल, दाहा, पलड़ी, मुलसम, पुसार, बामनौली, टीकरी आदि बैंकों में पूरे दिन हंगामा होता रहा है। 


रुपये निकालने को लेकर ग्राहकों में मारपीट
बड़ौत। शनिवार को बिनौली रोड स्थित ओबीसी शाखा में रुपये निकालने को लेकर कुछ ग्राहकों मेें मारपीट हो गई। जिससे बैंक में ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। मारपीट को देखते हुए बैंक कर्मचारियों ने बीच में ही काम बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले वहां से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। उधर, बैंक में मौजूद भगवानपुर नांगल के बिजेंद्र प्रधान व अन्य ग्राहकों ने बैंक कर्मचारियों पर भी सहीं ढंग से काम न करने व ग्राहकों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। उनकी कई बार बैंक कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed