फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demolition by entering the house over the transaction

रूपयों के लेनदेन को लेकर घर में घुसकर तोडफोड, विरोध करने पर मारपीट की

Tue, 01 Nov 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demolition by entering the house over the transaction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। मोहल्ला इस्लामपुर में सोमवार को रुपये के लेनदेन में पांच-छह लोगों ने एक मकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने विरोध करने पर महिलाओं तथा बच्चों से मारपीट की। हमलावरों ने घर में चारपाई पर लेटे दो माह व तीन वर्षीय बच्चों को जमीन पर पटक दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

पीड़ित आजम उर्फ सोनी पुत्र जहीर ने कोतवाली में बताया कि पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे पांच-छह लोग मकान में घुस गए। उन्होंने सात साल पुराने रुपये के लेनदेन को लेकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में मौजूद अंजुम से मारपीट की तथा चारपाई पर लेटे दो माह के बच्चे अजीम व तीन वर्षीय बच्चे आदिल को जमीन पर पटककर बेहोश कर दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। इसके बाद पीड़ितों ने नगर के एक निजी अस्पताल में बच्चों व घायल महिला को भर्ती कराया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस बाबत सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed