फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to run Haryana Roadways bus from Sonipat to Tanda

Baghpat News: सोनीपत से टांडा तक हरियाणा रोडवेज की बस चलवाने की मांग

Wed, 03 Apr 2024 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
Demand to run Haryana Roadways bus from Sonipat to Tanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। टांडा गांव में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें सोनीपत से टांडा वाया बड़ौत तक हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना था कि बस का संचालन होने पर क्षेत्र के कई गांव के लोगों को फायदा मिलेगा।

ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन न होने के कारण रोजमर्रा आने-जाने वाले लोगों के अलावा छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को सफर करने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। सोनीपत से टांडा होते हुए बड़ौत तक बस का संचालन होने से टांडा के अलावा नांगल, कुर्ड़ी, छपरौली, आदर्श नंगला, मलकपुर और बड़ौत और हरियाणा के आट्टा, डिकाडला, पावटी के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। बैठक में ग्राम प्रधान नवाजिश खान, हाजी मोहम्मद, इशाक अंसारी, नफीस मिस्त्री, अय्यूब अंसारी, मेहरबान अंसारी, भूरा मिस्त्री, शाकिर, अमरीश, सुहेल अंसारी, राजकुमार कश्यप और सुभाष त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed