फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to resolve problems related to land acquired for the corridor

Baghpat News: कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत भूमि की समस्याओं को दूर कराने की मांग

Sat, 21 Dec 2024 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 21 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand to resolve problems related to land acquired for the corridor
बागपत। दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रमीत की गई जमीन के मुआवजे सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर किसान संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में पहुंचा। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह कार्य बंद करा देंगे।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गांगनौली, टीकरी, बिजरौल, लौहड्डा, अग्रवाल मंडी टटीरी, जलालपुर, नांगल सहित 27 गांवों की जमीन कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की गई थी। मुआवजा देने में खामियां बरती गई। टीकरी व अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में किसानों को शहरी क्षेत्र का मुआवजा दिया गया, जबकि जमीन ग्रामीण क्षेत्र की है। कॉरिडोर का निर्माण करते समय किसानों के खेतों में जाने वाले मार्गों को भी बंद कर दिया गया। ऐसे में किसान खेतों में भी नहीं जा पा रहे है।
विज्ञापन

बताया कि गांव में गजट से ज्यादा जमीन अधिग्रहित की गई है और मुआवजा कम दिया गया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जमीन की पैमाइश कराकर मुआवजा दिलाने, खेतों में जाने वाले मार्गों को खुलवाने की मांग की। इस दौरान नीरज, वेद सिंह, हरपाल सिंह, तिरशपाल सिंह आर्य, रंजीत, कर्मबीर पिंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed