फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to release water in Rajbahe

रजबहे में पानी छोड़े जाने की मांग

Wed, 24 Mar 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Demand to release water in Rajbahe
भाकियू कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजवाड़ा रजबहे में छह माह से पानी न छोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी राममेहर सिंह तोमर फौजी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिजवाड़ा रजबहे से बड़ावद, वाजिदपुर, गुराना, लौहड्डा सहित आधा दर्जन गांव के किसान जुड़े है। सिंचाई विभाग के अफसरों की अनदेखी के चलते छह माह से इस रजबहे में पानी नहीं छोड़ा गया। इस कारण किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत किए जाने के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में पवन त्यागी, राजीव तोमर, रामकुमार तोमर, अंकित तोमर, इकबाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed