{"_id":"68875e86a52d1860c40f1f1d","slug":"demand-to-open-school-for-deaf-and-dumb-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-135655-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मूक बधिरों के लिए स्कूल खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मूक बधिरों के लिए स्कूल खोलने की मांग
विज्ञापन
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के मूक बधिर व अन्य लोग सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले में मूक बधिरों के लिए कोई स्कूल नहीं होने के कारण वह शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर स्कूल खोलने की मांग की।
कलक्ट्रेट में बागपत, डौला, मीतली, टटीरी, सिसाना, बड़ौत, पाली, सिसाना, गौरीपुर आदि गांवों के मूक बधिर व अन्य लोग पहुंचे। सोनू, जितेंद व रणधीर ने बताया कि मूक बधिर शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। यदि बाजार में सामान लेने के लिए जाते हैं तो उनके इशारों को कोई समझ नहीं पाता। यदि स्कूल खुल जाएगा तो मूक बधिर बच्चे भी शिक्षित हो जाएंगे। उन्होंने सरकारी विभागों में एक कर्मचारी को तैनात करने की मांग की, जो उनकी बात को समझकर समस्या का निस्तारण हो सके। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपने के बाद विकास भवन में पहुंचकर हंगामा किया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुनील कुमार, प्रवीण, इकराम, साहिल, मिंटू, देव, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।