फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to implement NCERT syllabus in private schools

निजी स्कूलों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कराने की मांग

Tue, 09 Mar 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Demand to implement NCERT syllabus in private schools
अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

किताब विक्रेताआें की संपत्ति की जांच की भी मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने मंगलवार को विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) का पाठ्यक्रम लागू कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में समस्या का समाधान कराने की मांग की। निजी स्कूलों की किताबें बेचने वाले विक्रेताओं के पांच साल के जीएसटी बिल की जांच कराने की भी मांग की।

अभिभावकों का आरोप था कि निजी स्कूल संचालक एक ही दुकान से किताबें खरीदने का दबाव बनाते हैं। दुकान संचालक अपनी मर्जी के आधार पर किताबों की बिक्री करता है। किताबों का अतिरिक्त भार पड़ने के कारण अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को ठीक से शिक्षा तक नहीं दिला पाते है। इसके अलावा निजी विद्यालयों में प्रतिवर्ष कोर्स में बदलाव कर दिया जाता है। उन्होंने डीएम राजकमल को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में निजी स्कूलों में सरकारी स्कूलों की तरह एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाने, बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई करने, निजी स्कूलों की किताबें बेचने वाले विक्रेताओं का पांच साल का जीएसटी बिल की जांच कराने, उनकी संपत्ति की भी जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अरविंद कुमार, राज कुमार, सतीश कुमार, मनोज कुमार, पूनम, रोजूदीन, रविंद्र, कृष्णपाल, प्रवीन, मनोज कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed