{"_id":"6ab26edcd5366016f6062420","slug":"demand-raised-to-increase-sugarcane-price-to-rs-600-per-quintal-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-159228-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने की उठाई मांग
विज्ञापन
-बैठक में पुराने वाहनों को जब्त करने और बिजली विभाग की छापेमारी पर भी रोक लगाने की मांग की
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मंगलवार को कोताना रोड पर हुई किसानों की बैठक में गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई गई। किसानों ने पुराने वाहनों को जब्त करने और बिजली विभाग की छापेमारी पर भी रोक लगाने की मांग की।
थांबा चौधरी ब्रजपाल सिंह ने कहा कि गन्ना मूल्य जल्द 600 रुपये घोषित होना चाहिए। उन्होंने एआरटीओ द्वारा पुराने वाहनों को जब्त करने के अभियान को तुरंत बंद करने की बात कही। बिजली विभाग कनेक्शन भार बढ़ा रहा है और फर्जी छापेमारी कर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन मुद्दों पर 25 सितंबर को गुराना गांव में एक पंचायत होगी। इसमें किसान नेता वीएम सिंह भी शामिल होंगे। वीएम सिंह ने 29 साल के संघर्ष के बाद गन्ना मूल्य के विलंब से भुगतान पर ब्याज दिलाने के लिए उच्च न्यायालय से आदेश प्राप्त किया है। किसानों ने चेतावनी दी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इन मुद्दों को ध्यान में रखेगी।
गुराना गांव में होने वाली पंचायत में किसान नेता वीएम सिंह मुख्य रूप से भाग लेंगे। उन्होंने गन्ना किसानों के लिए महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई लड़ी है। बैठक में रमेश फौजी, देवेंद्र सिंह चौहान, दांगी खाप के चौधरी विनोद कुमार सहित कई किसान उपस्थित रहे। यह पंचायत किसानों की मांगों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।