फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi-Saharanpur passenger train brakes jammed

दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन के ब्रेक जाम 

Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Saharanpur passenger train brakes jammed
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन (74021) के बागपत रोड स्टेशन पर अचानक ब्रेक जाम हो गए। करीब पौने तीन घंटे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर यात्री भैया दूज पर बहनों के घर जाने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


 पैसेंजर ट्रेन सुबह 9:37 बजे बागपत रोड स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रामकिशन के मुताबिक चालक ने ट्रेन को जैसे ही बड़ौत के लिए रवाना किया तो अचानक ब्रेक कंट्रोल में खराबी आ गई। इससे पूरी ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए। चालक देशराज ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तब दूसरी पावर भेजने के लिए कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इस बीच ट्रेन का चालक देशराज ब्रेक कंट्रोल ठीक करने में लगा रहा। 12:20 बजे बड़ी मशक्कत से ब्रेक ठीक हुए। देशराज ने लिखकर दे दिया कि ब्रेक ठीक हो गए हैं। दूसरी पावर की आवश्यकता नहीं है। उसके बाद ट्रेन स्टेशन से अगले स्टेशन के लिए रवाना हुई। इससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। भैयादूज का पर्व होने के चलते ट्रेन में भारी भीड़ थी। 

विज्ञापन


वैक्यूम काट ट्रेन को फाटक पर रोका 
अग्रवाल मंडी टटीरी। इस ट्रेन का बागपत रोड स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही असामाजिक तत्वों ने वैक्यूम काट दिया। इससे ट्रेन बागपत-मेरठ मार्ग पर स्थित फाटक पर खड़ी हो गई। काफी देर तक ट्रेन यहां पर खड़ी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। ट्रेन के रवाना होने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed