फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi-Saharanpur highway will be illuminated for 20 km

20 किमी तक जगमग होगा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे

Sun, 20 Dec 2020 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Saharanpur highway will be illuminated for 20 km
बागपत। भारत माला परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे दिल्ली- सहारनपुर हाईवे के पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हाईवे पर 19.80 किमी तक प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जिले में लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। आबादी क्षेत्र पूरी तरह जगमग रहेगा।
विज्ञापन

चार लेन हाईवे के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से शामली तक पहले चरण में 61.409 किमी हाइवे के निर्माण में करीब 450 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। हाईवे का दूसरा चरण शामली बाईपास से सहारनपुर तक 62.772 किमी का कराया जाएगा। इस पर करीब 531 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा ने बताया कि 61.409 किमी के हाईवे पर 19.80 किमी ऐसे हैं, जिन पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। इसके अलावा चार जगह हाईमास्ट लाइट लगेंगी। हाईवे रोशनी से जगमग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत के हिस्से पर बढ़ सकती है प्रकाश व्यवस्था
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों से मांग रखी है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से ककड़ीपुर तक बागपत जिले में पूरे हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए। इससे हाईवे से गुजरने वाले लोगों को फायदा होगा।

शामली के एलम में बन रहा बाईपास
बागपत। शामली जिले के एलम में हाईवे पर 2.752 किमी का बाईपास बनाया गया है। नगर पंचायत के आबादी क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की दिक्कतों के चलते बाईपास निकाला गया है।
जिवाना में बन रहा टोल प्लाजा
बागपत। बावली और जिवाना गांव के बीच में टोल प्लाजा का निर्माण अंतिम चरण में है। जल्द ही हाईवे के पहले चरण का उद्घाटन कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed