{"_id":"5f64fb678ebc3e328f46a620","slug":"delhi-s-young-man-killed-by-knifing-in-hisavada-baghpat-news-mrt5019932105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसावदा में चाकुओं से गोदकर दिल्ली के युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसावदा में चाकुओं से गोदकर दिल्ली के युवक की हत्या
विज्ञापन
अमीनगर सराय के हिसावदा गांव के जंगल में युवक का शव मिलने के बाद जांच करते सीओ सदर ओमपाल सिंह
- फोटो : BAGHPAT
- मृतक की जेब से गौरव यादव के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस मिला
- पुलिस के मृतक के परिवार और उसका रिकॉर्ड खंगालने में जुटी
- प्राथमिक जांच में साथियों पर ही हत्या का शक जता रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव के जंगल में शुक्रवार को दिल्ली के युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक युवक और हमलावर कार से जंगल में पहुंचे थे। कार से उतारकर गन्ने के खेत में खींचकर चाकुओं से गोदकर हत्या की गई। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर हुई शनाख्त के बाद पुलिस ने परिवार को जानकारी दी।
हिसावदा नहर मार्ग पर गन्ने के खेत के पास शुक्रवार की शाम चार बजे किसानों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर सीओ सदर ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। बताया कि युवक की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। रास्ते पर गाड़ी के निशान मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि हमलावरों के साथ ही मृतक कार में यहां पहुंचा था। उसे कार से उतारकर चाकुओं से गोदकर हत्या की गई। युवक ने बचाव के लिए संघर्ष भी किया। मृतक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जिस पर गौरव यादव पुत्र केपी यादव निवासी सूरज पार्क, समयपुर बादली दिल्ली अंकित है। मृतक की छाती, पेट एवं आंख के नीचे चोट के निशान हैं।
सीओ सदर के मुताबिक पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतक युवक के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज होना बताया गया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। उनके आने पर ही अधिक जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।