{"_id":"612536778ebc3e79e701c2db","slug":"delhi-police-woman-constable-molested-baraut-news-mrt5531203110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध करने पर लगाया मारपीट का आरोप, कोतवाली पर दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर मंगलवार को मॉनिगवॉक कर रही दिल्ली-पुलिस की महिला कांस्टेबल के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। शोर मचाने पर बाइक सवार युवक भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है।
नगर निवासी एक युवती दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। वह छुट्टी पर घर आई हुई थी। मंगलवार की सुबह वह अकेले बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर मॉनिगवॉक कर रही थी। आरोप है कि लौटते वक्त बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। शोर मचाने पर बाइक सवार युवक भाग निकले। इसके बाद पीड़िता परिजनों को लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, इंस्पेक्टर शिव प्रकाश ने बताया कि इस प्रकरण में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। छेड़छाड़ व मारपीट जैसा मामला नहीं है, फिर भी जांच की जा रही है।