फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi Police sent notice to Thambedar and farmers including RLD leader

दिल्ली पुलिस ने रालोद नेता सहित थांबेदार और किसानों को भेजा नोटिस

Sat, 06 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police sent notice to Thambedar and farmers including RLD leader
दिल्ली पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस - फोटो : BARAUT
तमाम लोगों को दिल्ली पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने कहा
विज्ञापन

नोटिस मिलने पर थांबेदार और किसानों में दिल्ली पुलिस के खिलाफ पनप रहा रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली हिंसा में शामिल हुए लोगों की पहचान जारी है। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने रालोद के पूर्व विधायक और थांबेदार सहित नौ लोगों को नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने पर थांबेदार और किसानों में दिल्ली पुलिस के खिलाफ रोष पनप रहा है। सभी ने इसे दिल्ली पुलिस प्रशासन की मनमानी बताते हुए विरोध करने की बात कही है।
नए कृषि कानूनों के विरोध मेें जिले से बड़ी संख्या में किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। उसी दिन दिल्ली में हिंसा हुई थी। लालकिले तक लोग पहुंच गए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। कुछ दिन पूर्व ही रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के लालकिले पर कार्यकर्ताआें के साथ प्रदर्शन करते हुए फोटो वायरल हुए थे। लोगों को चिह्नित करने के लिए इसी तरह की फोटो और वीडियो फुटेज का सहारा दिल्ली पुलिस ले रही है। अब नोटिस भी भेजने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने इसी मामले में बागपत निवासी रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, थांबेदार ब्रजपाल चौधरी, सभासद आशुतोष तोमर, आचार्य बलजोर सिंह आर्य और विनोद खेड़ा सहित नौ लोगों को नोटिस भेजा है। पुलिस ने तमाम लोगों से दिल्ली पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराने की बात कही है। उधर, नोटिस मिलने के बाद लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं दिल्ली नहीं गया। मैने बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहे धरने से ही किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। स्थानीय प्रशासनिक अफसरों को इसकी जानकारी है। यदि इसके बावजूद दिल्ली पुलिस नोटिस भेज रही है, तो वह गलत है। मनमानी है। हम इसका विरोध करेंगे और डीएम व एसपी से मिलेंगे। - ब्रजपाल सिंह, थांबेदार।
नोटिस मिला है, मैं दिल्ली नहीं गया। बागपत एसपी से फोन पर बातचीत हुई, उन्होंने बुलाया है। एसपी के संज्ञान में है कि मैं दिल्ली नहीं गया। अन्य जिन लोगों को नोटिस मिला है, उन्होंने भी पुलिस प्रशासन द्वारा मनमाना ढंग से की गई कार्रवाई पर रोष जताया है। - आचार्य बलजोर सिंह आर्य।

मनमाने ढंग से दिल्ली पुलिस कार्रवाई कर रही है। इससे क्षेत्र के किसानों मेें रोष व्याप्त है। फिर से पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पंचायत की जाएगी। सरकार की मनमानी के सामने रालोद कार्यकर्ता कतई नहीं झुकेंगे। - वीरपाल राठी, पूर्व विधायक, रालोद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed