फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi Police Head Constable Dies After Being Hit by Unidentified Vehicle

Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

Mon, 11 May 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Head Constable Dies After Being Hit by Unidentified Vehicle
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह खेल स्टेडियम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अरुण (37) निवासी हलालपुर जिला हापुड़ की मौत हो गई। वहां आए पुलिसकर्मियों ने आईकार्ड से पहचान कर उनके परिजनों और दिल्ली पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

हापुड़ जिले के हलालपुर गांव निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा अरुण दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर सरिता विहार थाने में तैनात था। रविवार सुबह किसी जांच के मामले में मेरठ जा रहे था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेल स्टेडियम के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से अरुण घायल हो गया। हादसे की सूचना पर वहां आई पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने जेब में मिले आधार कार्ड और आईकार्ड से पहचान की। हादसे की सूचना पर सरिता विहार थाने से पुलिसकर्मी और हापुड़ से परिवार वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है, जिसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed